![]() |
१७ दिसंबर २०१५, सोलर पैनेल, गोल्मुड (चीन) स्त्रोत: प्लेनेट.कॉम |
चीन किसी भी अन्य देश की तुलना में सौर ऊर्जा को तेजी से अपना रहा है। रॉयटर्स
के अनुसार, चीन ने २०१५ में १५ गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन को जोड़ा। इसकी तुलना में अमेरिका की कुल स्थापित सौर क्षमता २४.१ गीगावाट है। २०१५ के अंत तक चीन की कुल क्षमता ४३ गीगावाट थी।
चीनी सौर उद्योग का केंद्र तिब्बती पठार की स्पष्ट साफ़ सुथरे और शुष्क आसमान के नीचे गोल्मुड शहर के पास क़िंगहाई प्रांत में है। इस
क्षेत्र में सौर उर्जा प्रकल्पो का निर्माण २००९ में शुरू हुआ था, और पहली
सुविधाएं २०११ में शुरू हुईं। २०१३ तक, सौर पैनल इस शहर के पूर्व में उच्च
रेगिस्तान पर फैल गए थे।
![]() |
२७ फरवरी २०१६, सोलर पैनेल, गोलमाड (चीन) कॉपीराइट और स्त्रोत: प्लेनेट.कॉम |
![]() |
३० जनवरी २०१७, सोलर पैनेल, गोल्मुड (चीन) कॉपीराइट और स्त्रोत: प्लेनेट.कॉम |
|
|
|
|
चीन इस वर्ष सौर ऊर्जा के अतिरिक्त १५ गीगावाट जोड़ने की उम्मीद करता है। चूंकि २०१६ में पृथ्वी के कक्षा में तस्वीर लेने वाले उपग्रहों के बेड़े बढ़ गए है , इसलिए इस रेगिस्तान
में इन सौर खेतों की अच्छे से निगरानी की जाती है ।
![]() |
सोलर पैनेल, गोल्मुड (चीन) कॉपीराइट और स्त्रोत: प्लेनेट.कॉम |