ताइवान के युनलिन शहर में एक रेमन शॉप इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। वजह है उसकी एक अनोखी डिश — “Frog Frog Frog Ramen”। इस डिश को देखकर लोग हैरान भी हैं और उत्सुक भी, क्योंकि इसमें नूडल्स के ऊपर पूरा का पूरा साबुत मेंढक परोसा जाता है।
यह डिश युआन रेमन नाम की दुकान ने पेश की है। हाल ही में जब दुकान ने इसकी फोटोें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, तो पोस्ट वायरल हो गई। कुछ लोगों ने इसे अनोखा फूड एक्सपेरिमेंट बताया, तो कुछ ने इसे ज़्यादा ही अजीब करार दिया।
इस रेमन की खास बात सिर्फ उसका नाम नहीं, बल्कि इसकी बनावट है।
इसमें पारंपरिक फिश सूप बेस इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें दुकान के सिग्नेचर रेमन नूडल्स डाले जाते हैं। इसके साथ ताज़े क्लैम भी मिलाए जाते हैं। लेकिन जो चीज़ इसे अलग बनाती है, वह है करीब 200 ग्राम का साबुत मेंढक, जिसे न काटा गया है और न ही छीला गया है। ऊपर से हरे प्याज़ से हल्की गार्निश की जाती है।
यह डिश रोज़ उपलब्ध नहीं होती।
Frog Frog Frog Ramen सिर्फ मंगलवार और बुधवार की रात को ही परोसी जाती है। सीमित उपलब्धता और अलग कॉन्सेप्ट की वजह से इसकी कीमत NT$250 (लगभग 8 अमेरिकी डॉलर) रखी गई है।
दिलचस्प बात यह है कि अगर कोई ग्राहक इसे खाना नहीं चाहता और सिर्फ फोटो लेना चाहता है, तो दुकान इसके लिए अलग ऑप्शन भी देती है। केवल फोटोें लेने के लिए NT$100 (लगभग 3.20 डॉलर) का चार्ज रखा गया है। यही वजह है कि यह डिश Instagram और Facebook पर खासा वायरल हो रही है।
युआन रेमन का यह प्रयोग दिअकाउंट है कि आज के समय में फूड सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है।
लोग कुछ नया, अलग और चौंकाने वाला देखना चाहते हैं — ऐसा खाना, जो चर्चा में आ सके और सोशल मीडिया पर शेयर किया जा सके।
यही वजह है कि साबुत मेंढक वाली यह रेमन अब सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि एक ट्रेंडिंग स्टोरी बन चुकी है।



